1505 pilgrims registered for Amarnath Yatra from Agra #agra
आगरालीक्स… आगरा से अमरनाथा यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की टोली निकलने लगी है। बाबा बर्फानी की यात्रा 29 जून से
शुरू हो रही है। बालटाल और बरारी टॉप पर आगरा की समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्था की गई है। ( 1505 pilgrims registered for Amarnath Yatra from Agra)
अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा के लिए आगरा के 1505 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। अमरनाथ यात्रा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड से यात्रा का फार्म डाउनलोड करने के बाद जिला अस्पताल से फिटनेस सर्टिफिकेट लेना पड़ता है, इसके बाद फार्म हींग की मंडी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में जमा किया जाता है। बैंक के मैनेजर देवराज के अनुसार, अभी तक 1505 पंजीकरण हुए हैं, इसमें से 1057 पहलगाम और 448 पंजीकरण बालटाल के लिए कराए गए हैं।
अमरनाथ सेवा समिति का भंडारा
हर वर्ष अमरनाथ सेवा समिति द्वारा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। संस्था के प्रमुख पदम सिंह के अनुसार, बालटाल पर भंडारे के आयोजन की व्यवस्था पूरी हो चुकी है, अमरनाथ गुफा मार्ग पर बरारी टॉप पर तैयारी चल रही है।