आगरालीक्स… आगरा के द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में पूल पार्टी में मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने कोर्ट में दिया प्रार्थनापत्र। ढाबा संचालक की तहरीर पर दूसरे पक्ष पर दर्ज किया गया था मुकदमा।
आगरा के न्यू आगरा स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में 20 जून को कमला नगर के रहने वाले ढाबा संचालक अपने परिजनों के साथ पूल पार्टी करने गए थे। यहां पहले से 20 25 युवक जन्मदिन की पार्टी करने के साथ पूल पाटीै कर रहे थे। इसी दौरान विवाद हो गया।
महिलाओं पर छेड़छाड़ के आरोप
ढाबा संचालक ने युवकों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता के आरोप लगाते हुए थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में दूसरे पक्ष ने कोर्ट में प्राथना पत्र दिया है, इसमें आरोप लगाया है कि ढाबा संचालक ने मारपीट की, गालीगलौज करने के साथ गले से सोने की चेन छीन ली। इसमें उनके परिजनों ने भी मदद की।