Sunday , 7 December 2025
Home आगरा 15569 people got second dose of corona vaccine in Agra on Saturday#agranews
आगराहेल्थ

15569 people got second dose of corona vaccine in Agra on Saturday#agranews

आगरालीक्स…(4 September 2021 Agra News) आगरा में कोविड टीके की दूसरी डोज लगवाने को लेकर लोगों में उत्सुकता, शनिवार को 110 केंद्रों पर लगाई गई वैक्सीन. जानिए कितने लोगों को लगी दूसरी डोज

शनिवार को 110 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जनपद में टीकाकरण केंद्रों पर कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण केंद्रों पर लोग बड़ी उत्सुकता से टीका लगवाने पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। शनिवार को टीकाकरण केंद्रों पर टीके की दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग दवारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण के तय लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी कोविड का टीका लगवाकर इस महामारी को रोकने में अपना सहयोग प्रदान करें। कोविड टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके कोई नुकसान नहीं है।

15569 लोगों ने लगवाई सेकेंड डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि शनिवार को जनपद में 110 केंद्रों पर कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई गई। इसमें कुल 15569 लोगों ने दूसरी डोज और 54 लोगों ने पहली डोज लगवाई। शाहगंज प्रथम पीएचसी क्षेत्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरिज शेरवानी के नेतृत्व में आशाओं ने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोविड टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। एसएमनेट यूनिसेफ की शायना परवीन ने आशाओं के साथ प्रकाशनगर क्षेत्र में घर-घर जाकर कम्युनिटी मीटिंग की और लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें एएनएम सुदामा का सहयोग रहा।

सिकंदरा टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने आए 20 वर्षीय प्रतीक ने बताया कि उन्होंने कोविड टीके की दूसरी डोज लगवा ली है। अब उनका कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है। सभी को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराना चाहिए।
27 वर्षीय राहुल ने बताया कि उन्होंने अब कोविड टीके की दूसरी डोज लगवा ली है और उनका टीकाकरण पूर्ण हो गया है, लेकिन वह अब भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

टीका लगवाने के बाद भी करें बचाव
-टीका लगवाने के बाद भी मास्क पहनें।
-शारीरिक दूरी का पालन करें।
-हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से साफ करते रहें।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 7th December 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

हेल्थ

Shoulder Frozenness – Consult Dr. Anil Sharma at Pushpanjali Hospital

आगरालीक्स…कंधे का जकड़ना कभी—कभी गंभीर हो जाता है. बार—बार हो रहा है...

आगरा

Agra News: Educator Tushar Singhal honored Police Commissioner Deepak Kumar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अनअकेडमी के UNSAT सम्मान समारोह में एजुकेटर तुषार सिंहल ने...

आगरा

Agra News: Tributes paid to Baba Saheb on his death anniversary in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया नमन. विवि के...

error: Content is protected !!