आगरालीक्स …आगरा में यमुना किनारे 16 साल की छात्रा की डेड बॉडी मिली है, पुलिस छानबीन में जुटी है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
आगरा में रविवार सुबह पोइया घाट, यमुना किनारे पर डेड बॉडी मिलने पर पुलिस ने छानबीन की, इसमें सामने आया है कि म्रतका 16 साल की नीतू पुत्री धनीराम निवासी सूर्य एन्क्लेव की बेटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नीतू की बीमारी के कारण मौत होने पर जल प्रवाह कर दिया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।