आगरालीक्स.. आगरा में 55 घंटे की बंदी को बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए छात्र और अभिभावकों ने बेकार कर दिया, भीड जुटी, मास्क तक नहीं पहना। 21 फसीद ने परीक्षा छोड दी।
आगरा में रविवार को 55 घंटे के मिनी लॉक डाउन के बीच बीएड प्रवेश परीक्षा हुई, पहली पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक परीक्षा हुई, इसमें 19600 में से 4100 छात्र अनुपस्थित रहे, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से पांच बजे तक होगी।
42 सेंटर, सेंटर के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, मास्क नहीं पहना
आगरा में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 42 सेंटर बनाए गए, इन सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया, सेंटर के बाहर छात्र और अभिभावकों की भीड लगी रही। तमाम लोग मास्क भी पहनकर नहीं आए। 12 बजे पेपर छूटने के बाद भीड लग गई।

12 से 2 बजे तक झुंड में खडे रहे छात्र
बीएड प्रवेश परीक्षा का पहला पेपर 12 बजे खत्म हो गया, दो घंटे के ब्रेक के बाद दोपहर दो बजे से दूसरा पेपर शुरू होना था। इस दौरान सेंटर के बाहर छात्र छात्राओं का झुंड लगा रहा, करीब डेढ घंटे तक छात्र और अभिभावक झुंड में खडे रहे।