Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ 168 arrested in Lock Down violation on 26 May in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

168 arrested in Lock Down violation on 26 May in Agra

104

आगरालीक्स …आगरा में बेवजह बाहर निकले, मास्क ना पहने सहित लॉक डाउन उल्लंघन में आज 26 मई को 168 लोगों को अरेस्ट किया गया, 1940 वाहनों के चालन किए गए।

आगरा में लॉक डाउन को लेकर सख्ती की जा रही है, ऐसे में मंगलवार को सडकों पर ज्यादा लोग दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। सडकों पर निकलने वालो लोगों की चेकिंग की गई, उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा गया। ऐसे में जो लोग बेवजह घर से बाहर निकले थे, उनके चालान किए गए। लॉक डाउन उल्लंघन में 10 मुकदमे दर्ज करने के साथ 168 लोगों को अरेस्ट किया गया।
1940 वाहनों का चालान
वहीं, मंगलवार को 1940 वाहनों का चालान किया गया। 10 वाहन सीज किए गए।

आगरा में 870 कोरोना पॉजिटिव, 76 मरीज हैं भर्ती
आगरा में मंगलवार को कोरोना के छह नए मामले आए हैं। लोहामंडी क्षेत्र निवासी 21 साल के युवक को सीने में दर्द ओर उल्टी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, उसके सैंपल लिए गए, जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। खटीकपाडा निवासी 75 साल के बुजुर्ग मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया, इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आईसीयू में भर्ती 58 साल की लोहामंडी क्षेत्र निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी 67 साल के मरीज, 30 साल के सुल्तानपुरा निवासी मरीज में कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस तरह आगरा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 870 पहुंच गई है।
सात मरीज किए गए डिस्चार्ज
कोरोना के सात और मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, इस तरह आगरा में कोरोना पॉ​जिटिव 76 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है। अभी तक 761 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 87 47 पहुंच गया है।
33 की मौत, 36 कंटेनमेंट जोन
आगरा में कोरोना पॉजिटिव 33 की मौत हो चुकी है, यहां 31 कंटेनमेंट जोन बंद कर दिए गए हैं, अब 36 कंटेनमेंट जोन हैं। इसमें से अधिकांश कंटेनमेंट जोन शहरी क्षेत्र में हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!