आगरालीक्स ..आगरा में किशोरी को युवक परेशान कर रहा था, उससे दोस्ती करने के लिए कहता था, परेशान होकर किशोरी ने सुसाइड कर ली। इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं है, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र में 17 साल की किशोरी ने कमरे में पंखे से पफांसी के फंदे पर लटक गई, सुबह परिजनों ने कमरे में देखा तो किशोरी की मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी तीन बहनों में बड़ी थी। एक बड़ा भाई है। तीन साल से मोहल्ले का एक युवक बेटी को परेशान कर रहा था। आते जाते उसका पीछा करता था। उससे दोस्ती करने के लिए कहता था। मना करने पर धमकाता था। जब इस बारे में किशोरी के भाई को पता चला तो उसने युवक को समझा दिया। क्षेत्र के लोगों ने उससे मोहल्ला छोड़ने के लिए बोल दिया था। इस पर युवक कहीं चला गया। तीन महीने पहले फिर से मोहल्ले में आकर रहने लगा। बेटी को परेशान करने लगा। इससे वो दहशत में आ गई। उसने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला का मीडिया से कहना है कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।