आगरालीक्स.. आगरा के बडे कारोबारी राजेश अग्रवाल एमबीबीएस कर चुकी बेटी की शादी करना चाहते थे, लंबे समय से बीमार चल रहे कारोबारी कहते थे कि कहते थे कि भगवान कुछ वक्त दे दे, मौत से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के रीयल एस्टेट, लोहा की उमेश चंद राजेश कुमार फर्म और जलसा रेस्टोरेंट के संचालक जगनन्नाथपुरम, लोहामंडी निवासी भाजपा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (60) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह शुक्रवार को दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे फर्म से कोठी पर पहुंचे ही थे कि कमजोरी के कारण अचानक गिर पड़े। प्राइवेट हॉस्पिटल और फिर एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत बताया, रात को उनका पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
भगवान कुछ वक्त दे दे
कारोबारी राजेश अग्रवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बेटी गरिमा बीडीएस है। उसकी शादी लोहामंडी में ही डॉ. चकित माहेश्वरी से हुई है। बेटी शिविका एमबीबीएस कर चुकी है। उसके लिए लडका देख रहे थे कहते थे, भगवान कुछ वक्त और दे दे ताकि बेटी को विदा कर जाऊं। बेटी आयुषी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रही है। बेटे अंकुर की भी शादी हो चुकी है।
बसपा से लडा था चुनाव, ब्रजे क्षेत्र के कोषाध्यक्ष
राजेश अग्रवाल भाजपा में लंबे समय से थे। बीच में बसपा में चले गए थे और आगरा उत्तर सीट से बसपा से विधानसभा का चुनाव लडा था लेकिन हार गए थे। आठ महीने पहले ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष चुने गए।