आगरालीक्स.. आगरा के सेंट जोंस कॉलेज का आज 170 वां स्थापना दिवस, इसे बेबी रेड पफोर्ट के नाम से भी जानते हैं, राष्ट्रपति, राज्यपाल कालेज के पूर्व छात्र रहे हैं।
आगरा के पुराने कालेजों में से एक सेंट जोंस कालेज की स्थापना 16 दिसंबर 1850 को हुई थी, आज कालेज का 170 वां स्थापना दिवस बनाया जा रहा है। इसे बेबी रेड फोर्ट के नाम से भी जानते हैं। सेंट जोंस कॉलेज कोलकाता विवि से संबदृध था और पहले प्राचार्य आक्सफोर्ड विवि के विशप वैल्पी फ्रेंच थे। वर्तमान प्राचार्य डॉ एसपी सिंह का कहना है कि बुधवार को कॉलेज का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा।
राष्ट्रपति, राज्यपाल रहे पूर्व छात्र
सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व छात्रों की लंबी फेहरिस्त है, राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा, राजस्थान के राज्यपाल शैलेंद्र कुमार सिंह, अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर पूर्व छात्र रहीं हैं।