आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना का फूटा बम, 18 नए केस आए, 1324 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या, पढे किस क्षेत्र से आए केस
मंगलवार को कोरोना के 18 नए केस आए हैं। इसमें 35 साल के नीरज नगर सिकंदरा निवासी मरीज, 55 साल के ककुआ निवासी मरीज, 24 साल की शिव नगर जगनेर रोड निवासी गर्भवती महिला, 49 साल के शास्त्रीपुरम क्षेत्र की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग निवासी मरीज, 23 साल के शास्त्रीपुरम निवासी मरीज, 25 साल के अछनेरा निवासी मरीज, 30 साल के अयेला निवासी मरीज, 30 साल के नेहरू नगर निवासी मरीज, 35 साल के गोपाल पुरा शमसाबाद निवासी मरीज, 30 साल के मरीज, 60 साल के ओम विहार कमला नगर निवासी मरीज, 29 साल की इंद्रा पुरम सिकंदरा निवासी मरीज और 65 साल के कर्मयोगी निवासी मरीज की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
