आगरालीक्स… आगरा में अभिभावकों की एसोसिएशन पापा ने मांग की है कि आनलाइन क्लासेज के लिए 50 फीसद ही फीस ली जाए। लॉकडाउन में जब तक क्लास नहीं चली हैं उस दौरान की फीस ना ली जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि 3 दिवस के भीतर राज्य सरकार फ़ीस माफ़ी पर कोई विचार नही करती है तो संस्था सैकड़ों अभिभावकों के साथ सड़क पर आंदोलन को मजबूर होगी.
ज्ञापन समिति में नरेश खिरवार, अरुण मिश्रा, मनोज शर्मा, प्रवीण दीक्षित, शोभित जेटली, राजीव सिंघल (अधि. ) रुचि कोहली व मोहित मंगल शामिल रहे।
प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ पैरेंटस आपफ आगरा यानी पापा की मांग
- जब तक देश मे कोविड-19 केस, जीरो न हो लें तब तक स्कूलों को बंद रखा जाये.
- लॉकडाउन पीरियड में बन्द रहे स्कूलों की फ़ीस माफ़ की जाये.
- ऑनलाइन पढ़ाई हेतू आधी ट्यूशन फीस जमा करवाने का प्रावधान किया जाये.