आगरालीक्स ….आगरा में आज से शहर में 185 शराब की दुकानें खुल जाएंगी, 60 दुकानें बंद रहेंगी, ये 60 शराब की दुकान और ठेके कंटेनमेंट जोन में हैं, इसलिए इन्हें बंद रखा गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानें पहले से खुल चुकी हैं। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया का मीडिया से कहना है कि तीन जून से आगरा नगर निगम क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन को छोडकर सभी जगह पर शराब की दुकानें खुलेगी।
आगरा में अनलॉक 1 में रिटेल शराब की दुकान और ठेके ही खुलेंगे, बीयर बार और मॉडल शॉप नहीं खोले जाएंगे, जिससे लोग बार और मॉडल शॉप में बैठकर शराब ना पी सकें। शराब की दुकानों से लोग शराब खरीद कर ले जा सकेंगे, वहां खडे होकर पीने की अनुमति नहीं होगी।
सुबह 10 से रात नौ बजे तक खुलेंगी शराब की दुकान
अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में ही शराब की दुकानें खुल रहीं थी, लेकिन तीन जून से शहर में शराब की रिटेल की दुकानें खुलने लग जाएंगी। शराब की दुकान खुलने का समय सुबह 10 से रात 9 बजे तक होगा, दुकान पर ज्यादा देर लोग खडे नहीं हो सकेंगे।
डिजिटल पैमेंट पर जोर, सीसीटीवी अनिवार्य
रिटेल की दुकानों पर डिजिटेल पैमेंट करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे रुपयों के लेनदेन में भी संक्रमण का खतरा ना रहे। दुकानों पर सीसीटीवी भी लगाने होंगे, सामाजिक दूरी के साथ मास्क पहनने वाले ही शराब खरीद सकेंगे। इसके लिए सख्ती की जाएगी, पुलिस और प्रशासन की टीम जांच करेगी। इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं।
फाइल फोटो