आगरालीक्स.. आगरा में ढाई साल पहले कारोबारी व भाजपा नेता के बेटे का किडनैप कर लिया था, बीहड में बेटा मिला गया, कारोबारी ने उम्मीद नहीं छोडी थी, अधिकारियों के चक्कर लगाए, मंदिरों में माथ टेका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित शील विहार कॉलोनी निवासी कारोबारी, भाजपा नेता और पूर्व एमएलएसी रामपाल सिंह यादव का 17 साल का बेटा अभिषेक 8 दिसंबर 2017 को घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। उन्होंने न्यू आगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे बेटे की बरामदगी के लिए अधिकारियों से लेकर लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे रहे थे।
बीहड में बेहोश मिला बेटा
रामपाल यादव का मीडिया से कहना है कि उनका एक निर्माणाधीन मकान शाहदरा क्षेत्र में हैं।वह चोरी की सूचना पर 31 मई को वहां गए थे।इसी दौरान कोई चुपचाप उनकी गाड़ी में पर्ची लगा गया।उसे खोलकर देखा तो बटेश्वर का पता लिखा हुआ था। इसमें वहां पर बेटा मिलने और घोषित इनाम देने की बात लिखी थी।
पूर्व एमएलसी ने बताया कि वह रिश्तेदारों और सुरक्षाकर्मी के साथ पर्ची पर लिखे पते बटेश्वर के बीहड़ में गए।वहां करीब एक घंटे की तलाश के बाद उनका बेटा बीहड़ में अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।उसे घर लेकर आने के अगले दिन उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
हर मंदिर में की पूजा
मां अंजना यादव व नानी बिमला यादव ने ऐसा कोई मंदिर और दरगाह नहीं छोड़ी, जहां उन्होंने बेटे के सकुशल घर लौटने के लिए माथा न टेका हो।पूर्व एमएलसी ने बेटे का ठोस सुराग देने वाले या उसे बरामद कराने वाले को ढाई लाख रुपये इनाम रखा था।