आगरालीक्स …आगरा में शिक्षा के मंदिर डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में शर्मसार करने वाली घटना हुई है, कुलपति सचिवालय पर दारू पार्टी की गई, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
वीडियो 1
वीडियो 2
https://youtu.be/h3U1l0M2k6w
अंबेडकर विवि में कॉलेज संचालक परीक्षा शुल्क के विवाद को लेकर कुलपति सचिवालय पर धरने पर बैठे थे। कुछ फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं, इसमें कुलपति सचिवालय में गददे और कंबल पडे हुए हैं, बीयर और व्हिस्की के रेपर और खाली टिन व कार्टन हैं और खाने की प्लेट पडी हुई हैं। कुलपति सचिवालय पर बुधवार रात को दारू पार्टी की गई, गेट का लॉक तोडने की कोशिश भी की गई, सुरक्षा गार्डों ने इसका वीडियो बना लिया है। विवि प्रशासन भी मामले की जांच कर रहा है, जिससे यह पता चल सके कि दारू पार्टी किसके द्वारा की गई थी। विवि के पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा का कहना है कि शराब की बोतलें मिली हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
Leave a comment