
आगरा के मंसुखपुरा के गांव ककरौली निवासी रामभरत के पांच बेटे हैं। उनके छोटे बेटे रानू (24 वर्ष) की शनिवार 16 अप्रैल को बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार सुबह ककरौली गांव में भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली मेें लगी बल्ली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, यह लाइन महेंद्र सिंह के घर की लाइन पर जाकर गिरी। उस समय सीमा फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रही थी। फ्रिज में करंट आने से वह चिपक गई, उसे बचाने के लिए रामभरत दौड़े और फिर रानू। उनकी वहीं पर मौत हो गई। सीमा गंभीर रूप से झुलसी है। उसे आगरा रेफर किया गया है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है, शादी के घर की खुशी गायब हो गर्इ् है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
गांव वालों ने की कोशिश, हो चुकी थी मौत
महेंद्र और रानू के पास पहुंचने वाले लोगों को भी झटका लगा, उन्हें लकडी के पलंग पर लिटाकर खुदाई की गई, लेकिन तब तक दोनों भाईयों की मौत हो चुकी थी। गांव वाले उन्हें लेकर अस्पताल भी गए। डॉक्टरों ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया।
शादी के घर में कोहराम
कुछ ही घंटे में शादी के घर का माहौल ही बदल गया। जिस घर में कल बारात जानी थी, बारात की तैयारी चल रही थी, वहां दो सगे भाईयों की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से लोग सकते में हैं।हादसे के बाद आस पास के गांव के लोगों की भीड जुट गई, लडकी पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए हैं।
Leave a comment