आगरालीक्स…आगरा में मौसम का यलो अलर्ट. बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान के आसार. जानें पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब ने तटवर्ती राज्यों आंध्रप्रदेश में तबाही मचा दी है. यह तूफान रौद्र रूप में टकराया है. अभी तक आंध्र प्रदेश में तीन की मौत की सूचना है जबकि 57 हजार लोग शिफ्ट किए गए हैं. यही नहीं 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट भी रद्द की गई हैं. आंध्र के अलावा ओडिशा में भी बहुत तेज बारिश और हवाओं के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. तूफान का असर एमपी और यूपी में भी छाया है. यूपी के कई राज्यों में काले घने बादलों का डेरा लग गया है और जोरदार बारिश के आसार हैं.
आगरा में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आगरा में भी यलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार आगरा में 29 अक्टूबर को बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधू तूफान के आसार हैं. यह असर 30 अक्टूबर तक रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. आगरा में जोरदार बारिश के आसार बन रहे हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/10/26) 33.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/10/26) 16.8
Departure from Normal(oC) -0.2