आगरालीक्स …आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा, कार का टायर बदलते समय ट्रक ने चपेट में लिया, कार सवार दो युवकों की मौत, ये दोनों कार से दिल्ली से रायबरेली जा रही थे।
आगरा रीजन में फीरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पर सोमवार को दिल्ली से इनोवा सवार सात लोग लखनऊ की ओर से जा रहे थे। नसीरपुर क्षेत्र में गाड़ी का टायर पंचर हो गया। रायबरेली निवासी चालक वाजिद ने एक्सप्रेसवे किनारे गाड़ी खड़ी कर दी और टायर बदलने लगा।
टायर बदलते समय हादसा
चालक के पास ही वीरेंद्र कुमार पुत्र नागाराम निवासी राही नगर रायबरेली खड़ा था। इसी दौरान आगरा से लखनऊ की तरफ जा रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।