आगरालीक्स… आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लू टूथ डिवाइस के साथ नकल करते हुए फर्जी अभ्यर्थी पकडे गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
आगरा में सोमवार को परीक्षा केंद्र ज्ञान भारती इंटर कॉलेज शमशाबाद रोड पर असली परीक्षार्थी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी विसेरा थाना चंदौसी अलीगढ़ के स्थान पर अवैध तरीके से परीक्षा दे रहे फर्जी छात्र चंद्रेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चंद्रेश ने जितेंद्र सिंह की जगह परीक्षा देना स्वीकृत किया है। इस संबंध में थाना सदर पर अभियोग पंजीकृत कर फर्जी छात्र को जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
परीक्षा केंद आर0 वी0 पब्लिक स्कूल गढ़ी ठाकुर दास पट्टी पचगई ताजगंज पर असली परीक्षार्थी रामबरन पुत्र सोबरन सिंह निवासी वार्ड नं0 2 अम्बरपुर थाना राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान के स्थान पर अवैध तरीके से परीक्षा दे रहे उसके भाई (फर्जी छात्र) रामनरेश को गिरफ्तार किया है। रामनरेश ने रामबरन के पहचान पत्र पर फर्जी तरीके से अपना फ़ोटो लगा रखा था। पूछताछ में रामनरेश ने अपने भाई रामबरन की जगह परीक्षा देना स्वीकृत किया है। इस संबंध में थाना ताजगंज पर अभियोग पंजीकृत कर फर्जी छात्र को जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
परीक्षा केंद्र एन0 एस0 इंटर कॉलेज अमरपुरा बोदला पर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी माहुल कुमार को एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया है जो परीक्षा में अवैध संसाधनों की मदद से चीटिंग करने की कोशिश कर रहा था। इस संबंध में थाना जगदीशपुरा पर अभियोग पंजीकृत कर छात्र को जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।