आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना के दो और नए केस आए हैं, इसमें से एक युवक दुबई से लौटा है। वहीं, एक और जमाती में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इस तरह शुक्रवार को आठ नए कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं। जिले में जांच के बाद 20 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके डॉक्टर बेटे की जांच मेदांता में हुई है, दोनों वहीं भर्ती है और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस तरह से आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 22 हो गई है।
आगरा में शुक्रवार सुबह निजामुददीन से जुडे छह जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, दोपहर में एक जमाती सहित दो और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह 28 में से सात जमाती में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि
आगरा में जांच कराने वाले कोरोना के 20 केस हो चुके हैं, 20 वां केस दुबई से लौटा युवक है। यह जीवनी मंडी क्षेत्र में रहता है, टीम उसके घर पहुंच गई है और परिवार के सदस्यों को आइसोलेट किया जा रहा है।