आगरालीक्स.. आगरा में लॉक डाउन में बाहर खडे होने पर बेवजह बाहर निकलने पर आठ अरेस्ट, अभी तक 25 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही नगर निगम के कमांड कंट्रोल सिस्टम से भी नजर रखी जा रही है।
आगरा में लॉक डाउन में लोग घरों के बाहर खडे हो रहे हैं, मना करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। सडकों पर बेवजह गाडी लेकर निकल रहे हैं। इसे लेकर पुलिस ने सख्ती कर दी है। शुक्रवार को जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी, यहां आठ लोग अगल बगल में खडे हुए थे, पुलिस ने उनसे घर पर रहने के लिए कहा, उन्होंने अनसुना कर दिया। सोशल डिस्टेंसिंग के बजाय पास पास में खडे रहे। यहां से पुलिस ने आठ लोगों को अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने रामेश्वर, सत्य नगर निवासी अमरेंद्र, नोबस्ता निवासी मोहसिन, आनंद नगर निवासी इसरार, भीम नगर निवासी लवलेश, लक्ष्मी नगर निवासी सूफियाना, गढ़ी भदौरिया निवासी बंटी और लक्ष्मी नगर निवासी आकाश को अरेट किया है।
इन धाराओं में दर्ज किया जा रहा मुकदमा
लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर महामारी अधिनियम के तहत धारा 182 बी, 269, 270 में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसमें दो साल तक की सजा का प्रावधान है। अभी तक लॉक डाउन उल्लंघन में 25 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।