आगरालीक्स…(4 January 2022 Agra News) आगरा के दो जनप्रतिनिधि कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के केस बढ़ने से स्कूली बच्चों के अभिभावक परेशान
आगरा में 113 कोरोना के एक्टिव केस
आगरा में कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदिन तेज होती जा रही है. आगरा में कुछ ही दिन में कोरोना के सक्रिय केस 113 हो गए हैं. तीसरी लहर की आशंका प्रशासन भी जता चुका है. अभी—अभी सूचना भी मिली है कि आगरा के दो जनप्रतिनिधि भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें एक विधायक शामिल है. हालांकि अभी इसकी कोई भी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये चिंता की बात हो सकती है.

स्कूल भेजने से कतरा रहे पेरेंट्स
इधर कोरोना के केस लगातार बढ़ने से आगरा में पेरेंट्स सबसे अधिक परेशान हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बच्चों को स्कूल भेजें या नहीं. बता दें कि अभी तक सरकारी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरकार ने शीतलकालीन अवकाश घोषित कर रखा है जो कि 14 जनवरी तक है. वहीं कई निजी विद्यालयों ने भी शीतकालीन छुट्टियां कर दी हैं. लेकिन अभी भी काफी संख्या में कई निजी स्कूल खुल रहे हैं और वहां पढ़ाई जारी है लेकिन आगरा में जिस हिसाब से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उसने पेरेंट्स को असमंजस में डाल दिया है. कई स्कूलों ने तो बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सहमति पत्र भी जारी कर दिया है, इसके अलावा आनलाइन पढ़ाई की भी शुरुआत की जा रही है.