आगरालीक्स..(News 13th December ).. मिस यूनिवर्स 2021 बनी भारत की हरनाज संधू, पढ़े टॉप तीन में पहुंचने के बाद एक सवाल के जवाब से खिताब जीत गईं संधू। भारत को मिस यूनिवर्स का ताज तीसरी बार मिला है, इससे पहले सुष्मिता सेन और लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं।
मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट इलाइट, इजरायल में आयोजित किया गया। इसमें 75 से अधिक प्रतिभागी थी, इसमें से टॉप तीन में भारत की हरनाज संधू के साथ दक्षिाण अफ्रीका और पराग्वे की प्रतिभागियों को जगह मिली।

इस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज संधू
मिस यूनिवर्स 2021 के फाइनल में टॉप तीन प्रतिभागियों से एक ही सवाल पूछा गया। प्रतियोगियों से पूछा गया कि आप दबाव का ामान कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी
यह दिया जवाब, इस पर मिस यूनिवर्स चुनी गईं 21 साल की हरनाज संधू ने कहा कि आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाता है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता है। इस जवाब के साथ ही चंडीगढ़ की रहने वाली 21 साल की मॉडल हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2021 के खिताब से नबाजा गया।