आगरालीक्स… आगरा में युवक की टोरंट की लापरवाही से मौत हो गई, टोरंट के खिलाफ धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज किया है। युवक की शादी फरवरी में हुई थी, दो दिन बाद उसकी बहन की शादी थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। टोंरट के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
मंगलवार सुबह न्यू आगरा थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार (21) सुबह घर से पानी भरने के लिए निकला। उसके घर के सामने बिजली का खंभा लगा है, राजकुमार का हाथ खंभे के सपोर्ट वायर से लग गया, उसमें करंट आ रहा था, तेज चीख के साथ राजकुमार गिर गया, स्थानीय लोग आ गए, कुछ देर बाद ही राजकुमार की मौत हो गई।स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, थाने पर पहुंच गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे, थाना न्यू आगरा में टोरंट के खिलाफ धारा 304 ए में मुकदमा दर्ज किया है।
टोरंट की टीम को दौडाया
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया, यहां टोरंट की टीम भी पहुंच गई। इसे देख लोग भडक गए और टोरंट की टीम को दौडा दिया। लोगों का कहना है कि राजकुमार की फरवरी में शादी हुई थी। दो दिन बाद राजकुमार की बहन की शादी होनी थी, खुशी के माहौल में मातम छा गया, इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। थाना न्यू आगरा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, खंभे में करंट आने की जांच की जा रही है।
बारात की बस पर तार गिरने से मौत में एसडीओ और जेई सस्पेंड
रविवार रात को आगरा में बारात लेकर जा रही बस पर हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से दर्दनाक हादसे में दो की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने डायल 100 को फूंक दिया। बस आग का गोला बन गई, हादसे में 15 लोग झुलस गए हैं। इस मामले में सोमवार को प्रारंभिक जांच के बाद दक्षिणांचल के एमडी एसके वर्मा ने एसडीओ रणवीर सिंह व जेई विशाल कोष्टा को निलंबित किया है। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख तथा घायलों को पचास-पचास हजार मुआवजा देने की घोषणा की गई है। वहीं घटना के संबंध में तीन मुकदमे लिखे गए हैं।
एक मुकदमा हादसे का विशन स्वरूप के बेटे अनिल ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लिखा अन्य मुकदमे पुलिस ने पुलिस पर हुए हमले के लिखाए हैं। इन मुकदमों में 500 अज्ञात है।या है।