Saturday , 18 April 2026
Home agraleaks 24 people dead in Kamayani Express crashed, Janata Express derailed
agraleaks

24 people dead in Kamayani Express crashed, Janata Express derailed

120

train
काली मचक नदी की पुलिया से गुजरते समय कामायनी के 11 और जनता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे व इंजन पुलिया धंसने से नदी में गिर गए। इन बोगियों में चार सौ से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में करीब 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 अन्य घायल हो गए। मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस और जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश के खिड़किया और हरदा स्टेशन के बीच एक ही स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। सेंट्रल जोन के रेलवे कमिश्नर (सेफ्टी) हादसे की जांच करेंगे। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को दो लाख, घायलों को पचास हजार और सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।

फ्लैश फ्लड से हादसे की आशंका
पीआरओ अनिल सक्सेना के मुताबिक, पुलिया धंसने से हादसा हुआ। फ्लैस फ्लड से हादसे की आशंका है। दोनों ट्रेनें छोटी पुलिया पर पटरी से उतरीं हैं।

35 ट्रेनों के रूट बदले
हादसे की वजह से 35 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, कामायनी एक्सप्रेस के एस1 से एस11 के बीच के सभी डिब्बे, जबकि जनता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे। यात्रियों के अनुसार अचानक तेज धमाके के साथ ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकांश यात्री सोए हुए थे। जिस जगह हादसा हुआ है वह हरदा स्टेशन भोपाल से 160 किमी दूर स्थित खंडवा व इटारसी के बीच में पड़ता है।

अंधेरा और पानी होने से रेस्क्यू में बाधा
अंधेरा और पानी ज्यादा होने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। लाइट की व्यवस्था की जा रही है। इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। घटनास्थल पर मैं और एसपी मौजूद हैं।

हेल्पलाइन नंबरः
हरदाः 9752460088
वाराणसीः 9794845312, 0542 2504221
मुंबईः 022-5280005
भोपालः 07554061609
बीनाः 075802222
इटारसीः 0758422419200

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

agraleaksमथुरा

Mathura News: President Draupadi Murmu reached Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू. इस्कॉन और प्रेम मंदिर के करेंगी दर्शनी....

agraleaksआगरा

Agra News: Valmiki Jagran Manch (Mahasabha) celebrated Holi Milan ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में वाल्मीकि समाज की होली मिलन समारोह में दिखी एकता. बोले—...

error: Content is protected !!