Monday , 16 February 2026
Home agraleaks Big Question ? Maggi survive in Indian Market as FSSAI lab give clean chit to Maggi
agraleaks

Big Question ? Maggi survive in Indian Market as FSSAI lab give clean chit to Maggi

maggi 2
आगरालीक्स…… अब मैगी को देश के खादृय सुरक्षा मानकों के अनुकूल पाया गया है, यह रिपोर्ट एफएसएसएआइ (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण)  से मान्यता प्राप्त सीएफटीआरआइ लैब (केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान)  ने दी है ।
उत्तरप्रदेश से लिए गए मैगी नूडल्स के सैंपल की एफडीए द्वारा कराई गई जांच में मोनोसोडियम ग्लूटामेट और लेड (सीसा) की मात्रा काफी ज्यादा थी। इस रिपोर्ट के बाद एफएसएसएआइ ने इस वर्ष जून में मैगी बनाने और बेचने से लेकर आयात-निर्यात तक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। मैगी नूडल्स को आदमी के खाने के लिए असुरक्षित एवं खतरनाक पाया गया था। इसके बाद ही गोवा के खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मैगी नूडल्स के पांच नमूनों को दोबारा जांच के लिए मैसूर स्थित सीएफटीआरआइ के पास भेजे थे। गोवा एफडीए ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि सीएफटीआरआइ ने पाया है कि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के तहत खाद्य सुरक्षा मापदंड को पूरा करते हैं।

maggiएमएसजी से बढ़ता है स्वाद
एमएसजी यानी मोनोसोडियम ग्लूटामेट कैसे खाने को स्वादिष्ट और टेस्टी बनाता है? जबकि टमाटर, चीज़, सोयबीन और सूखे मशरूम में यह प्रचुरमात्रा में पाया जाता है।
एमएसजी दूसरे फ्लेवर जैसे नमक और चीनी के साथ मिलकर काम करता है और उमामी फ्लेवर को सक्रिय कर आपके टेस्ट को बढ़ाता है।

हानिकारक भी है एमएसजी
19 वीं शताब्दी में मोनोसोडियम ग्लूटामेट मिलने के बाद दुनियाभर में एमएसजी मिलने की खबर फैल गई। इसके बाद जब लोगों ने इसे चखना शुरू किया, तो उनके लिए यह काफी नहीं था।

इसके बाद एमएसजी हर जगह दिखाई देने लगा जैसे डिब्बे वाले खाद्य पदार्थों सूप, सालाद, स्नैक्स, आइसक्रीम, च्विंग गम, रेडी-टू-इट उत्पाद, बच्चों के खाने आदि सब में एमएसजी ने अपनी जगह बना ली। जब एमएसजी खाने से लोग बीमार पड़ने लगे, तो एक चाइनीज रेस्तरां ने चाइनीज व्यंजनों में इसका इस्तेमाल बंद कर दिया। एमएसजी खाने के बाद लोगों में एक जैसे ही लक्षण दिखाई देने लगे।

सिर दर्द से लेकर कमजोरी
सिर दर्द, मुंह पर लाली, पसीना, सुन्न होना, चेहरे पर दबाव, छाती पर दर्द, उलटी और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ा। कुछ अध्ययन से पता लगा कि इसके सेवन से बच्चों के दिमाग और आंख पर भी असर पड़ता है।

और आखिरकार इससे होने वाली बीमारियों की वजह से एमएसजी वाले खाद्य पदार्थों को जांच लिस्ट में रखा जाता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!