आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 25 नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 1677 हो गई है। इन क्षेत्रों से आए नए केस।
इन क्षेत्रों से आए मरीज
60 साल के आवास विकास बोदला निवासी मरीज, 40 साल के राम चंद्र पुरी सिकंदरा निवासी मरीज, 70 और 25 साल के चांदनी चौक पिनहाट निवासी मरीज, 53 साल के किरावली निवासी मरीज और 35 साल की शुभम विहार कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
70 साल के मरीज, उनकी पत्नी और बेटा कोरोना पॉजिटिव
सीएचसी बरौली अहीर पर की गई जांच में 70 साल के मारुति विहार बरौली अहीर निवासी मरीज, उनकी 60 साल की पत्नी और 34 साल के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। देवरी बरौली अहीर की 32 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
17 मरीज हुए ठीक, 205 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 17 मरीजों की ठीक होने पर छुटटी कर दी गई, 205 मरीज भर्ती हैं, 1375 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 97 मरीजों की मौत हुई है।