आगरालीक्स… आगरा में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला है, युवती की हत्या के बाद शव को बैग में पैक कर ट्रेक पर फेंका गया, जिससे युवती की हत्या को रेलवे ट्रैक की दुर्घटना दर्शाया जा सके। पुलिस युवती की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
शुक्रवार को आगरा के मलपुरा में रेलवे ट्रैक के बीच युवती का शव देख खलबली मच गई, स्थानीय लोग पहुंच गए। युवती के पैर बैग में थे और शेष हिस्सा खुला हुआ था, युवती के गले पर भी निशान है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। युवती की हत्या गला घोंटकर करने की आशंका है। शरीर पर कोई और गंभीर चोट नहीं है। इससे गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है।
हत्या को एक्सीडेंट दर्शाने की साजिश
जिस तरह से रेलवे ट्रैक पर शव डाला गया है, इससे आशंका है कि युवती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर डाला गया है। जिससे हत्या को रेल दुर्घटना दर्शाया जा सके। रेलवे ट्रैक के बीच में शव पडा डाला गया लेकिन कोई ट्रेन की चपेट में आने का कोई निशान नहीं है।
शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस
पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है, सोशल मीडिया पर भी फोटो डाले गए हैं, जिससे युवती की शिनाख्त हो सके।