आगरालीक्स.. आगरा के कारोबारियों की ढाई कुंतल चांदी लेकर जा रहे कुरियर कंपनियों के कर्मचारियों से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड, तीन बदमाशों को दबोचा।
आठ दिन पहले सिकंदरा क्षेत्र से कूरियर कंपनी के कर्मचारियों से 265 किलोग्राम चांदी लूटने वाले बदमाशों से तड़के पुलिस का आमना सामना हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने के बाद उसे पुलिस ने दबोच लिया। दो अन्य साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनसे 120 किलो चांदी बरामद हुई है। बदमाशों के साथ साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।
आगरा में 29 अप्रैल को आगरा के कारोबारियों की 250 किलो ग्राम चांदी लेकर साईं नाथ कुरियर कंपनी के कर्मचारी स्कॉर्पियो से लेकर मथुरा जा रहे थे। सिकंदरा क्षेत्र के अटूट गांव के पास बाइक सवार बदमाशों धाबा बोल दिया और कूरियर कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 265 किलोग्राम चांदी लूट ली ।
पुलिस की मुठभेड, एक दबोचा
सुबह पुलिस को चांदी लूट कर भागे बदमाशों की सूचना मिली, सोमवार सुबह चांदी लूटने वाले बदमाशों से सिकंदरा क्षेत्र में खड़वाई नहर पर पुलिस की मुठभेड़ हुई। कई राउंड गोली चली, बलदेव के नेरा निवासी अजय के बाएं पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कागरोल के नगला परमसुख निवासी भूरा और खेरागढ़ के प्रांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इको गाड़ी दो बाइक, दो तमंचे और लूटी गई 120 किलोग्राम चांदी बरामद की है।