आगरालीक्स.. आगरा के पालीवाल पार्क में सुबह टहलने गए लोगों की नजर टिकट के लिए लगाए गए पोस्टर पर पडी, चेहरे खिल उठे, अभी टिकट नहीं लगेगी, डीएम एनजी रवि कुमार का मीडिया से कहना है कि सोमवार से टिकट नहीं लगाई जाएगी, इसे लेकर बैठक आयोजित की जाएगी, पार्क में सुविधाएं भी बढाई जाएंगी।
आगरा के पालीवाल पार्क में छह मई से टिकट से एंट्री के पोस्टर लगा दिए गए थे, पार्क में सुबह और शाम को बडी संख्या में शहरवासी टहलने जाते हैं। पार्क में टिकट से एंट्री के लिए उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए पोस्टर के बाद से आक्रोश फैल गया। इस मामले को आपके अपने न्यूज पोर्टल https://agraleaks.com/ आपकी खबर हमारी नजर ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद से शहरवासियों के कमेंट आने लगे।
अभी टिकट नहीं लगाने का फैसला

पालीवाल पार्क में टिकट से एंट्री का मामला गर्माने के बाद उद्यान विभाग ने छह मई से पांच रुपये की टिकट लगाने का फैसला टाल दिया है। आज यानी छह मई सोमवार से पूर्व की तरह ही लोगों को पालीवाल पार्क में प्रवेश मिल सकेगा।
छह मई से लगने जा रहा था शुल्क
राजकीय उद्याग विभाग द्वारा छह मई 2019 से पांच रुपये प्रवेश शुल्क, और 100 के मासिक पास की भी व्यवस्था की जा रही है। इस प्रवेश शुल्क को पार्क के रखरखाव के लिए बताया जा रहा था।
उद्याग विभाग के अधीक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि पालीवाल पार्क में 5 रुपये की टिकट से एट्री का निर्णय स्थगित कर दिया है। कमिश्नर की अध्यक्षता में उद्यान विकास समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

70 एकड में फैला है पार्क
1 जनवरी से 1907 से 12 सितंबर 1912 तक यूनाइटेड प्रोविंस ( संयुक्त प्रांत ) के लेफ्टिनेंट गवर्नर सर जॉहंस प्रेसीकोट हीवेट के समय में पार्क बना, पहले इसका नाम आगरा सिटी पार्क था। 70 एकड में फैले पार्क में दुर्लभ प्रजाति के पौधे हैं। पार्क मूल प्लानर आगरा के गार्डन सुपरिंटेंडेंट एडविन एल्डिन ग्रीसन थे । इसे सिकंदरा रजवाह के पानी से सींचने की व्यवस्था थी।