आगरालीक्स..आगरा में कोरोना के 27 नए केस आए हैं, कोरोना के केस बढकर 1652 हो गए हैं, इन क्षेत्रों से आए कोरोना के केस।
इन क्षेत्रों से आए केस
गोकुलपुरा, राजा की मंडी निवासी कोरोना पॉजिटिव एक्सपोर्टर के 81 साल के पिता, लोहामंडी निवासी 58 साल की महिला, 50 साल के मरीज, 32 साल के भोगलपुरा ग्वालियर रोड निवासी मरीज, 43 साल के कालिंदी विहार निवासी मरीज, 28 साल के खेरागढ निवासी मरीज, 37 साल के कालिंदी विहार निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
80 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव
47 साल की क्रष्ण कुंज ब्रज विहार कमला नगर निवासी महिला मरीज, 22 साल के मरीज, 70 साल की बाजपुर सीकरी निवासी महिला मरीज, 47 साल के घटिया आजम खां निवासी मरीज, 75 साल की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी महिला मरीज, 80 साल की राधिका विहार कर्मयोगी कमला नगर निवासी महिला मरीज, 50 साल की अवधपुरी शाहगंज निवासी मरीज, 30 साल जगनेर निवासी महिला मरीज, 24 साल के विकास नगर निवासी मरीज, 21 साल के खेरागढ निवासी मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।
25 मरीज हुए ठीक, 197 भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 25 मरीजों को ठीक होने पर रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया, 1358 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव 97 मरीजों की मौत हुई है। 197 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।