आगरालीक्स.. आगरा के फार्म हाउस में दिल्ली से कॉल गर्ल बुलाने के लिए डील हुई थी, सेक्स रैकेट चला रही रोशनी के मामले में विवेचना सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव करेंगी।
आगरा पुलिस ने शनिवार को कमला फार्म हाउस, सिकंदरा से सेक्स रैकेट चला रहे नौ लोग और तीन युवतियों को अरेस्ट किया था, कमला फार्म हाउस को लीज पर लेकर सचिन, परम, विष्णु और विशाल गोयल संचालित कर रहे थे, इनके साथ ही पश्चिम बंगाल से बुलाईं गईं तीन युवतियों को अरेस्ट किया गया था।
एक महीने के लिए दिल्ली से बुलाई जानी थी कॉल गर्ल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि दिल्ली से कमला फार्म हाउस में एक महीने के लिए छह कॉल गर्ल बुलाने के लिए डील हो गई थी। इन कॉल गर्ल के फोटो ग्राहकों के मोबाइल पर भेज दिए गए थे, इससे पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया।
वाटस एप पर भेजे जाते थे फोटो
प्रदीप और रणवीर के माध्यम से विभिन्न स्थानों से लड़कियां लाते हैं। इसके बाद उन्हें फार्म हाउस में आने वाले ग्राहकों के सामने एक से दाे हजार रुपये में परोसा जाता था। गिरफ्तार संचालकों ने पूछताछ में बताया कि फार्म हाउस के संचालन में एक पार्टनर विशाल कुछ देर पहले ही वहां से निकल गया। युवतियों की अपने ग्राहकों को वाट्सएप पर फोटो भेजते थे। गिरफ्तार हुई तीनों युवतियां यहां लॉकडाउन के पहले से ही रह रही थीं। इनके फोटो से डील फाइनल करने के बाद ग्राहकों को रूम दे दिए जाते थे। ऑन डिमांड इन युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था।
रोशनी मामले की विवेचना करेंगी सीओ लोहामंडी
आगरा के होटल और फार्म हाउस में विदेशी सहित युवतियों को सप्लाई करने वाली रोशनी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया था। अब इस मामले की विवेचना सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
फाइल फोटो