आगरालीक्स …आगरा में रात को सीएनजी पंपों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है, तीन सीएनजी पंप बंद हैं, सुबह छह बजे से सीएनजी की आपूर्ति सुचारू होगी।
आगरा शहर में छह सीएनजी पंप हैं। इसमें से बुधवार सुबह छह बजे से मरम्मत कार्य के चलते टीपीनगर के मदर स्टेशन, मॉडर्न सर्विस स्टेशन सराय ख्वाजा ईदगाह, भगवती फिलिंग स्टेशन, कोठी मीना बाजार, लोहामंडी से सीएनजी की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे सीएनजी पंप ताजनगरी फेस टू, यमुना ऑटोमोबाइल, जीवनी मंडी, व्योम प्रीमियम फ्यूल, सिकंदरा में वैन, कार और आॅटो की लंबी लाइन लग गई।
Leave a comment