आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड पर बारिश से सडक गीली होने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, हादसे में होटलकर्मी जीजा साले सहित तीन की मौत हो गई।
लंगड़े की चौकी निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र वीरेंद्र, शिवम (25) पुत्र परमचंद्र कश्यप और नगला फकीरचंद थाना शाहगंज निवासी रोहित (18) पुत्र प्रताप सिंह लोहामंडी क्षेत्र के एक होटल में काम करते थे। धर्मेंद्र और शिवम जीजा साले हैं। गुरुवार रात 12 बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे, रात को बारिश होने से सडक गीली थी। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे में धर्मेंद्र और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरे ने अस्पताल में दम तोड दिया।