आगरालीक्स ..आगरा में रात को रईसजादे ने कार से स्टंट किए, उसके साथ कार में युवती थी, तीन युवकों को चपेट में लेने के बाद पुलिस कर्मियों पर कार चढा दी, पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने रईसजादे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
आगरा में शनिवार रात को विष्णु निवासी सदर और उसके जीजा जितेंद्र कुमार, रिंग रोड विजय नगर कॉलोनी में एक शादी समारोह में आए थे, रात एक बजे वे खाना खाने के बाद मैरिज होम के बाहर निकले। इसी दौरान आई 10 कार तेज स्पीड से आई, कार में युवक के साथ एक युवती बैठे हुई थी और वह कार से स्टंट करते हुए आ रहा था। कार ने विष्णु और जितेंद्र को चपेट में ले लिया।
कोबरा की बाइक में मारी टक्कर, भागकर बचाई जाना
कार ने दो युवकों को चपेट में लेने के बाद कोबरा में टक्कर मार दी, कोबरा के पास खडे पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई, तेज स्पीड कर को युवक भगाकर ले गया, कार के नंबर से युवक की पहचान हो गई।
जेल भेजा आरोपी
पुलिस ने कार के नंबर से युवक को पकड लिया, कार को जब्त करने के बाद युवक को जेल भेज दिया है।
कांसेप्ट फोटो