आगरालीक्स.. आगरा में सीटेट में फर्जी अभ्यर्थी पकडा गया है, उसने एक लाख रुपये में पास कराने का ठेका लिया था, पुलिस ने फर्जी अभ्यर्थी को अरेस्ट कर लिया।
आगरा में रविवार को दो पालियों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 80 केंद्रों पर आयोजित की गई। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल, सिकंदरपुर में सुबह 9:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई, पर्यवेक्षक शीतल जताना और निकिता गोयल ने उसके आधार कार्ड को चेक किया। फोटो का मिलान न होने पर जांच की गई, सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुल गया।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने आरोपी ऋषि कुमार पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम दतावली, थाना मटसैना, फिरोजाबाद अभ्यर्थी अंकेश (निवासी करहेरा, थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद) की जगह पर परीक्षा देने आया था। प्रिंसिपल वी घोष ने तहरीर दी। इस पर धोखाधड़ी और 4/6 परीक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। उसके पास से एडमिट कार्ड भी मिला। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ऋषि कुमार ने बताया कि अंकेश उसके नजदीक के गांव में रहता है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास कराने का ठेका अंकेश से एक लाख रुपये में लिया था। उसे कॉपी भी दी जा चुकी थी। ऋषि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। स्नातक कर चुका है।