आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के नए केस कम नहीं हो रहे हैं, आज के ताजा आंकड़े हुए जारी। जानें आज कितने केस आए।
आगरा में गुरुवार को कोरोना के 31 नए केस मिले हैं। जबकि 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 3985 सैंपल लिए गए। वहीं, 24 घंटे में कोरोना के 29 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि बुधवार को कोरोना के 50 नए केस मिले थे, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हो गई है।
180 एक्टिव केस
आगरा में कोरोना के नए केस बढ़ने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। इससे एक्टिव केस बढ़ने लगे हैं। कोरोना के एक्टिव केस 180 हो गए हैं। इसमें से कोई भी मरीज कोविड हास्पिटल में भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है।
कोविड हॉस्पिटल में एक भी मरीज भर्ती नहीं
एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कोई भी मरीज भर्ती नहीं हैं। कोरोना के 180 एक्टिव केस हैं। कोरोना के सभी मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है, किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।