आगरालीक्स ..आगरा में अगस्त में 30 एमएम बारिश हो चुकी है, मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। आगरा में छह से आठ अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है।
जुलाई के बाद अगस्त में भी अच्छी बारिश हो रही है लेकिन बारिश कुछ देर के लिए हो रही है। इससे उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली है। दो अगस्त, तीन और चार अगस्त को दोपहर में बारिश हुई है, इस तरह तीन दिन में अगस्त में 32 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। सोमवार को सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि छह से आठ अगस्त तक आगरा में तेज बारिश होगी।

06-Aug 25.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
07-Aug 25.0 33.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
08-Aug 25.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
09-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
10-Aug 26.0 34.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm