आगरालीक्स ..आगरा में 10 वीं रिजल्ट में सीबीएसई ने दिल खोलकर नंबर दिए हैं, पहले नंबर पर एयर फोर्स स्कूल की छात्रा है तो दूसरे नंबर पर 493 अंक के साथ चार छात्र छात्राएं। तीसरे नंबर पर दो और चौथे नंबर पर 491 अंक के साथ चार छात्र छात्राएं हैं।

सोमवार को सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया, रिजल्ट में माक्र्स के साथ ग्रेड दी गईं हैं, छह सब्जेक्ट में से एक आप्शनल सब्जेट है। इस तरह पांच सब्जेट के 500 पूर्णांक से छात्रों के परसेंटेज निकाले गए हैं। इस बार तमाम स्कूलों में 20 से 25 छात्र छात्राओं के 90 फीसद से अधिक अंक आए हैं।

अंकिता दत्ता ने किया टॉप, दूसरे नंबर पर चार छात्र छात्राएं

आगरा में एयर फोर्स स्कूल, एयरफोर्स स्टेशन आगरा की छात्रा अंकिता गुप्ता ने 493 अंक यानी 98. 8 फीसद अंक प्राप्त कर टॉप किया है। सेना कमी की बेटी अंकिता जिले की टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर 493 अंक यानी 98 .6 फीसद अंक के साथ केंद्रीय विद्यालय नंबर टू के सुब्रतो बनर्जी, गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम की श्रेया मौर्या, सचदेवा मिलेनियम शास्त्रीपुरम की आयुषी सिंह और आल सेंट स्कूल शमसाबाद की मुस्कान प्रभाकर श्रीवास्तव रहीं हैं।
तीसरे पर दो और चौथे नंबर पर चार छात्र
तीसरे नंबर पर 492 अंक यानी 98 .2 फीसद अंक के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल की पूजा मारिया और विजया इंटरनेशनल स्कूल की स्रष्टि अग्रवाल रहीं हैं। चौथे नंबर पर चार छात्र छात्राएं रहे हैं।
