आगरालीक्स.. आगरा में 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लग गया है, लेकिन इस बार शराब और बीयर की दुकानें खुली रहेंगी, लॉक डाउन में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद।
आगरा में 24 जुलाई की रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान बाजार और मॉल बंद रहेंगे, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों से पूछताछ की जाएगी। मास्क ना लगाने पर चालान किया जाएगा।
पहली बार शराब की दुकानें खुलेंगी
अभी तक मिनी लॉक डाउन में बाजार, शराब की दुकानें बंद रहतीं थी लेकिन इस बार शराब और बीयर की दुकानें खुली रहेंगी, इन्हें मिनी लॉक डाउन में बंद नहीं किया गया है।
मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुलेंगे
मिनी लॉक डाउन में मेडिकल स्टोर और अस्पताल खुलेंगे, इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों को इलाज मिलेगा। निजी अस्पताल और क्लीनिक भी खुले रहेंगे।