आगरालीक्स.. आगरा में स्वच्छता का संदेश देने के लिए लगाए गया नाइट्रोजन गुब्बारा में ब्लास्ट से चार लोग घायल हो गए, इन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसमें से दो बुरी तरह से झुलस गए हैं।
आगरा के एत्मादपुर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए चार नाइट्रोजन गुब्बारे हवा में उडाए गए थे, इन्हें छत से बांध दिया गया था। रविवार को नाइट्रोजन का एक गुब्बारा छत पर आ गया। गुब्बारे को देखने के लिए चार युवक पहुंच गए। वे उसे देख रहे थे इसी दौरान गुब्बारा में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया।
चार युवक बुरी तरह से झुलसे
हादसे में चार युवक बुरी तरह से झुलस गए, ब्लास्ट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, नाइट्रोजन के गुब्बारे में हुए ब्लास्ट में झुलसे चारों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाइट्रोजन गुब्बारे में हुए ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है, हादसे के बाद से लोग दहशत में हैं।
