आगरालीक्स ..आगरा में भीषण हादसा, खाना बनाते समय घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से 4 की मौत। हादसे में 5 लोग गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के खेरागढ के इरादत नगर के गांव डाढकी में मानसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं, रात आठ बजे मानसिंह की बहन मीरा खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर पर आग लगने की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के साथ ही आस पडोस के लोग आ गए। उन्होंने गैस सिलेंडर की आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटें तेज होती गई।
सिलेंडर बाहर ले जाते समय ब्लास्ट, मकान ढहा
गैस सिलेंडर में लगी आग बेकाबू होने पर स्थानीय लोग सिलेंडर को घर से बाहर खुले में ले जाने लगी, इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज के साथ हुए ब्लास्ट से मानसिंह का दो मंजिला मकान ढह गया, सिलेंडर के टुकडे और आग सिलेंडर बाहर ले जा रहे लोग और आस पास खडे लोगों में घुस गए। मकान ढहने से कई लोग मलबे में दब गए।
4 की मौत, एक दर्जन घायल
सिलेंडर में ब्लास्ट से महावीर 40 साल पुत्र भोला राम , कमल सिंह 45 साल पुत्र आशाराम , गिर्राज 61 साल पुत्र बदन सिंह और ओम प्रकाश उम्र 27 साल पुत्र छोटेलाल की मौत हो गई, सिलेंडर के टुकडे शरीर में घुसने के साथ ही आग लग गई। हादसे में मलबे में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हैं, घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से गंभीर घायलों को एसएन इमरजेंसी भेजा गया है।
5 घायल
हादसे में राजवीर उम्र 40 साल, ममता उम्र 12 साल, रिंकी उम्र 14 साल, महेंद्र सिंह दम्र 52 साल, चुन्नीलाल उम्र 45 साल घायल हैं।
हादसे से मचा कोहराम
सिलेंडर में ब्लास्ट से पांच लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है, हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हैं। इसमें से कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, घायलों के इलाज के लिए एसएन इमरजेंसी में इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स के साथ ही स्थानीय लोग मदद में जुटे हैं।