आगरालीक्स… आगरा में एक ही परिवार के चार लोगों की भीषण सडक हादसे में मौत हो गई, ये सभी गोवर्धन परिक्रमा लगाकर कार से लौट रहे थे। उनकी कार फरह के पास फातेहा कट पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। भीषण हादसे में सिपाही, उनके बेटे, पत्नी और भांजी सहित चार की मौत हो गई। बेटी और दामाद गंभीर हैं।
आगरा के बरहन के गांव खुशहाल पुर निवासी सिपाही राजेंद्र सिंह अपने बेटा नरेंद्र, पत्नी, भांजी पूजा, बेटी रुबी और दामाद राघवेंद्र के साथ आॅल्टो कार से सोमवार को गोवर्धन परिक्रमा लगाने गए थे। परिक्रमा लगाने के बाद रात को वे आगरा लौट रहे थे। आॅल्टो कार सिपाही राजेंद्र का बेटा नरेंद्र चला रहा था। कार फरह के पास फातेहा कट पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। भीषण हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। हादसे में कार के परखच्चे उड गए।
चार की मौत तीन घायल
हादसे में राजेंद्र सिंह, उनके बेटे नरेंद्र, पत्नी और भांजी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसी राजेंद्र की बेटी रूबी, दामाद राघवेंद्र को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
2 जून को हादसे में मौत
2 जून 2018 की देर रात राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संयोजक दीपक शर्मा अपने परिजन और कार्यकर्ता शिवम वशिष्ट के साथ होंडा सिटी कार से लखनऊ से हाथरस लौट रहे थे। पफीरोजाबाद में होंडा सिटी कार आगे खडे टैंकर में घुस गई। भीषण हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने होंडा सिटी में फंसे घायलों को बाहर निकाला, हादसे में शिवम वशिष्ट (27) पुत्र विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला श्रीन की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक शर्मा को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
एमसीए कर चुका था शिवम
शिवम वशिष्ट के पिता विनोद शर्मा की हाथरस में मिठाई की दुकान है, शिवम ने अलीगढ़ के गगन काॅलेज से एमसीए किया है। एमसीए के दौरान ही वे स्वाभीमान दल से जुड़े थे और सक्रिय कार्यकर्ता बन गए।
एक जून को हादसे में एक्सप्रेस वे पर तीन की मौत
शुक्रवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रहन कला टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित इनोवा डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, भीषण हादसे की तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने इनोवा में फंसे घायलों को बाहर निकाला, इसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा, महिला सहित तीन लोग हैं और हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वैष्णों देवी से लौट रहे थे दो परिवार
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि
लखनऊ के फरीद नगर के निवासी विजय सिंह अपने परिवार और दोस्त राजेश सिंह के परिवार के साथ वैष्णो देवी गए थे। वहां उन्होंने 30 मई को बेटे अर्जित का पाचवां जन्मदिन मनाया। इसके बाद इनोवा से लखनऊ लौट रहे थे। गाडी में दोनों परिवार के आठ लोग थे, यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा पहुंचे।
जन्मदिन मनाने के बाद बेटे सहित तीन की मौत
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालने के बाद एसएन भेजा गया, यहां 5 साल के अर्जित और विजय के दोस्त राजेश की पत्नी एवं बेटी दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। अर्जित का वैष्णो देवी में दोनों परिवारों ने धूमधाम से पांचवा जन्मदिन मनाया था। वहीं, छह लोग घायल हैं। वहीं, छह लोग घायल हैं।
फाइल फोटो