आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के चार नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 807 पहुंच गई है। आगरा रेड जोन में है, इससे लॉक डाउन 4 को दिशा निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

807 हुए केस, 547 हुए डिस्चार्ज
आगरा में कोरोना के चार नए केस आए हैं, इसमें से 30 साल का लगडे की चौकी निवासी युवक है, छीपीटोला निवासी 65 साल के मरीज, 20 साल का जगदीश पुरा निवासी युवक और 36 साल का नाई की मंडी निवासी युवक है। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, आगरा के 46 और मरीज डिस्चार्ज किए गए, इस तरह अभी तक 547 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की प्रतिशत 67.96 है।