आगरालीक्स …आगरा में कुछ घंटे बाद लॉक डाउन 4 लागू हो जाएगा, लॉक डाउन 4 के दिशा निर्देशों को लेकर डीएम प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि अभी कोई छूट नहीं दी जाएगी, 18 मई से पूर्व की तरह से ही लॉक डाउन रहेगा, प्रदेश सरकार के नए आदेश आने पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
रेड जोन में है आगरा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही सर्वाधिक संक्रमित आगरा भी रेड जोन में हैं। इनके अलावा मेरठ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, फीरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा और बरेली को रेड जोन में रखा गया है।
देश भर में लॉक डाउन 4 के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश
31 मई तक धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों पर रोक
हवाई उड़ानों पर देश भर में रोक जारी रहेगी
स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और स्टेडियम बंद रहेंगे
इंटर स्टेट बसों को चलाने की मंजूरी लेकिन दोनों राज्यो की सहमति जरूरी
31 मई तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे
31 मई तक देश भर में नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा
10 साल के बच्चों और 65 साल के बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने पर रोक गर्भवती महिलाओं को भी घर से बाहर निकलने पर रोक
होटल रेस्टोरेंट बंद रहेंगे लेकिन होम डिलीवरी खाना मिलेगा
सार्वजनिक स्थानों पर गुटका पान मसाला खाना शराब पीना और थूकना मना है पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही होगी और जुर्माना लगेगा
एक दुकान पर 5 व्यक्ति से ज्यादा लोग खड़े नही हो सकते है और लोगो के बीच मे 2 गज की दूरी होना जरूरी है
देश को लॉक डाउन में 5 जोन में बांटा गया
रेड ग्रीन ऑरेंज कंटेन्मेंट और बफर जोन
झूठी मदद और सहायता मांगने पर कार्यवाही होगी झूठी अफवाह फैलाने पर कार्यवाही होगी 1 साल तक कैद की सजा हो सकती है
शादी में 50 लोग और अंतिम सव यात्रा में 20 से ज्यादा लोगो के होने पर मनाही है
रेलवे यात्री सेवा अभी नही चलेगी सिर्फ स्पेशल ट्रेन और श्रम मजदूर ट्रैन सेवा वाली ही ट्रेन चलेंगी
मार्किट खुलने के नियम राज्य सरकार निर्धारित करेगी
लॉक डाउन के दौरान चलने वाले वाहनों को sop के पास होने जरूरी होंगे
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगी रहेगी
मास्क पहनना जरूरी बिना मास्क के बार नही निकल सकते है
कंपनियों को स्पेशल थर्मल टेस्टिंग कर्मचारियों की करनी जरूरी होगी और मास्क सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस होना जरूरी होगा