आगरालीक्स ..आगरा के वोहरा हॉस्पिटल में साढे चार साल की सान्वी की मौत मामले की जांच में सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस में फंसे, लाइसेंस निरस्त हो सकता है।
आगरा में 28 जून 2019 को पेट दर्द होने पर साढे चार साल की सान्वी को वोहरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि सान्वी का इलाज डॉ एचके सिंघल ने किया था, वह सरकारी डॉक्टर हैं, इलाज के दौरान सान्वी की मौत हो गई थी। इस मामले में डीएन एनजी रवि कुमार ने एडीएम प्रोटोकॉल को जांच सौंपी थी।
लाइसेंस हो सकता है निरस्त
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एडीएम प्रोटोकॉल मंजुलता की जांच में सामने आया है कि डॉ एचके सिंघल का निजी अस्पताल में सेवाएं देना सरकारी कर्मचारी सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन है, इस मामले में वोहरा हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है।