Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ 4 youth arrested for selling bikes in a fake manner in Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

4 youth arrested for selling bikes in a fake manner in Agra#agranews

286

आगरालीक्स…(2 July 2021 Agra News) आगरा में एक व्यक्ति ने बेटियों की शादी के लिए खरीदी बाइकें. चेकिंग में पुलिस ने पकड़ी तो खुला बड़ा राज. सामने आया ये गैंग. 4 शातिर पकड़े

चेकिंग में खुला कारनामा
आगरा की थाना बरहन पुलिस द्वारा शातिर ठगों के गिरोह के 4 सदस्यों को अरेस्ट किा गया है. पुलिस ने इनके पास से 4 बाइकें, एक कम्प्यूटर सेट, दो प्रिंटर, दो फर्जी आरसी की छायाप्रति बरामद की है. मामला कुछ इस प्रकार है कि बीती रात को थाना पुलिस एत्मादपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी. इस दौरान एत्मादपुर की ओर से आ रहे बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. पुलिस ने बाइक सवार से कागज मांगे तो उसने आसी की फोटोकॉपी दिखाई. पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर को व्हीकल एप पर डालकर देखा तो उक्त वह एक्टिवा स्कूटी का निकला तथा वाहन स्वामी के नाम व पते में भी भिन्नता पाई गई.

इस तरह दे रहे थे अंजाम
पुलिस ने जब बाइक सवार से पूछताछ की तो उसने अपना नाम दुर्ग सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी नगला सिरजी थाना बरहन बताया. बरामद बाइक के संबंध में उसने बताया कि यह बाइक और एक और बाइक उसने अपनी बेटियों की शादी में देने के लिए डॉ. जुगल किशोर नाम के व्यक्ति से खरीदी थीं. जुगल किशोर ने बताया था कि वह तुम्हें सस्ते दामों में बाइकें कैंटीन से निकलवा कर दे दूंगा. इस पर उसने सस्ते रेट में मिलने के कारण दोनों हीरो स्पलैंडर प्रो डॉ. जुगल शिोर से 45—45 हजार रुपये में खरीदीं. इसके अलावा 5—5 हजार रुपये कागजों के अलग दिएथे. दुर्ग सिंह ने बताया कि ये आरसी की फोटो कॉपी जुगल किशोर ने दी थीं. पुलिस ने दुर्ग सिंह से मौके पर ही दूसरी बाइक भी मंगा ली, जिसके भी कागज व्हीकल एप पर डालने पर फर्जी मिले. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. जुगल किशोर सिंह पुत्र स्व. नौबत सिंह हाल पता पंकज कॉलोनी कुबेरपुर चौराहा थाना एत्मादपुर को अरेस्ट कर लिया.

कैंटीन की बाइकें बताकर बेचते थे
पुलिस ने जुगलकिशोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह काम वह विजय सिंह उर्फ पप्पू, नर सिंह उर्फ चिन्टू व सतेंद्र सिंह के साथ करता है. हम लोग जानकारी के सगे संबंधियों को कैंटीन से बाइकें सस्ते दामों में दिलवाने तथा छह महीने में कागज तैयार कराकर देने का भरोसा व लालच देकर बेच देते हैं. पूछताछ में इन्होंने बताया कि हम लोग फर्जी आईडी लगाकर फाइनेंस पर बाइकें खरीदते हैं जिसकी एक दो किस्त अदा कर बाइक की फर्जी आरसी तैयार कराकर ग्राहक को फर्जी आरसी की कलर छायाप्रति दे देते हैं. फर्जी आरसी नर सिंह व सतेंद्र सिंह तैयार कराते हैं. पुलस ने जुगल किशोर के मकान से दो बाइकें भी बरामद कीं. पुलिस ने जुगल किशोर को साथ लेकर सतेंद्र व नर सिंह को उसके घर से दो फर्जी आरसी के साथ अरेस्ट किया है.

​एक आरसी प्रिंट कराने के तीन हजार रुपये
सतेंद्र व नर सिंह ने बताया कि वे फर्जी आरसी विजय सिंह व डॉ. जुगलकिशोर हमसे तैयार करवाते हैं. हमें एक आरसी तैयार कराने के तीन हजार रुपये दते हैं. जिनमें वे एक—एक हजार रुपये सतेंद्र व नर सिंह व एक हजार रुपये विनायक आफसेट प्रिंटर फिरोजाबाद से तैयार कराकर दते हैं. इस पर पुलिस ने प्रिंटर मालिक राहुल गोयल पुत्र अशोक गोयल निवासी 72 चौबेजी का बाग थाना उत्तर फिरोजाबाद से पूछताछ की. पुलिस ने इसके पास से कम्प्यूटर सेट व दो प्रिंटर कब्जे में लेकर ​इसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने सभी को अरेस्ट कर लिया है और इस गैंग के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!