आगरालीक्स ..अपडेट …आगरा में बर्थ डे पार्टी मनाने के बाद लौटते समय हादसा, एक्सीडेंट में चार दोस्तों की मौत, दो घायल।
आगरा के ताजगंज और सदर क्षेत्र के छह युवा मंगलवार को अपने दोस्त की पार्टी मनाने के लिए कार से निकले। पार्टी मनाने के बाद स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। देर रात इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चार युवाओं की मौत हो गई। दो घायल हैं।
पार्टी मनाकर लौटते समय हादसा
ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल, सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद, ताजगंज के बाधवा नगर निवासी आशीष, क्रष्णा सिंह, नेहरू एन्क्लेव ताजगंज निवासी कनिक और कबीर मंगलवार को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए कार से निकले। रात को लौटते समय इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर हादसा हो गया।
हादसे में चार दोस्तों की मौत (4 youth dead, Birthday Party )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में ताजगंज के राजश्री अपार्टमेंट निवासी निखिल, सदर के शेरखान बिल्डिंग निवासी अरसद, ताजगंज के बाधवा नगर निवासी आशीष, क्रष्णा सिंह की मौत हो गई। जबकि कनिक और कबीर घायल हैं।