Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ 40 injured after tourist bus turn turtle on Yamuna Expressway in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

40 injured after tourist bus turn turtle on Yamuna Expressway in Agra

224

आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, हादसे ​के बाद चीख पुकार मच गई, बस में 60 यात्री थे, कई को गंभीर चोट आई है।
सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर ​टूरिस्ट बस यूपी 15 डीटी 6031 दरभंगा बिहार से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में 60 से भी अधिक सवारियां थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 124 के समीप चालक की झपकी से अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गई। जिससे उसमें सवार यात्री घायल हो गए और मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
ये हुए घायल


घायलों में अनीस पुत्र उमेश पासवान निवासी कोरथू थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा, राहुल पुत्र रामलाल शाह निवासी पैगंबरपुर दरभंगा, बच्चेलाल यादव पुत्र मोजेलाल निवासी टीरा थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा, नरेशराम पुत्र दिनेशराम निवासी तिहरेकन्हे थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा, विनोद पुत्र कालीराव निवासी पैगंबरपुर दरभंगा, इरशाद पुत्र शमशाद निवासी न्यू सोसायटी पूर्वी दिल्ली, शाहिद अली पुत्र जाकिर हसन निवासी कसेनी थाना सिंगवार जनपद भवानीपुर, शिब्बू शाह पुत्र कालेखर शाह निवासी बुद्धकारा जहाँगीपुर थाना गायघाट जनपद मुजफ्फरपुर, मनोज पुत्र राम प्रबुद्ध निवासी बुद्धकारा थाना गाय घाट जनपद मुजफ्फरपुर, इंद्रदेव मंडल पुत्र मुन्नीलाल निवासी देवड़ी थाना घनश्यामपुर जनपद दरभंगा, दिनेश यादव पुत्र दामोदर निवासी जगदीशपुर थाना विरोल जनपद दरभंगा, सावित्री पत्नी गोपाल मिश्रा एवं गोपाल मिश्रा निवासी राजविहार दिल्ली, शमशाद पुत्र बदरे निवासी बहोरम थाना जमालपुर जनपद दरभंगा, सुरेश झा पुत्र नारायण निवासी कोरथू थाना घ्नश्यामपुर जनपद दरभंगा एवं श्यामबाबू पुत्र भल्लाराम निवासी कनहोनी थाना बहरेका जनपद दरभंगा समेत करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गये। करीब ड़ेढ़ दर्जन घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। जिनमें आधा दर्जन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!