आगरालीक्स… आगरा में स्कूल जाने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक है, आगरा रीजन में सबसे अधिक 43.91 फीसद छात्र स्कूल जा रहे हैं। जबकि आगरा मंडल में 38.41 फीसद छात्र स्कूल जा रहे हैं।
आगरा जिले में सबसे ज्यादा 43.91 फीसद छात्र स्कूल जा रहे हैं। जिले के 1045 स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक 283792 छात्र पंजीकृत हैं, इसमें से 111464 छात्र ही स्कूल पहुंच रहे हैं, जबकि शेष 56.09 फीसद छात्र आनलाइन पढाई कर रहे हैं।
आगरा मंडल में सात लाख से अधिक छात्र
मंडल के 2648 स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक कुल 743823 छात्र हैं। इसमें से 285709 विद्यार्थी (38.41 फीसद) ही स्कूल पहुंच रहे हैं। शेष 61.59 फीसद घर से ही पढ़ाई कर रहे हैं। फीरोजाबाद में 566 स्कूलों में पंजीकृत 179077 विद्यार्थियों में से 73905 (41.27 फीसद) छात्र स्कूल जा रहे हैं। मैनपुरी में 497 स्कूलों में पंजीकृत 123313 छात्र में से 45116 (36.89 फीसद) स्कूल जा रहे हैं। सबसे कम मथुरा में उपस्थिति रहीं। वहीं मथुरा में 540 स्कूलों में पंजीकृत 157641 छात्र में से महज 55224 (35.03 फीसद) ही स्कूल जा रहे हैं।