आगरालीक्स.. आगरा में आपके वोटर कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत है, पता बदल गया है, वोटर कार्ड नहीं बना है तो
आज 3300 बूथों पर सुबह दस से ती चार बजे तक बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) मिलेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि लोकसभा विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
कौन सा भरना होगा आवेदन फार्म
आवेदन फार्म
फार्म 6 : मतदाता सूची में नाम जुड़वाना।
- फार्म 6 ए : मतदाता सूची से नाम हटवाना।
- फार्म 7 : मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र की गलती में संशोधन।
– फार्म 8 : एक विधानसभा क्षेत्र से दूसरे में स्थानांतरित के लिए।
ये डाक्यूमेंट साथ ले जाएं
- आधार कार्ड
- परिवार के किसी सदस्य के वोटर कार्ड की छाया प्रति
- आयु प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- दो कलर पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर